{"_id":"68624e196960f90df1049c13","slug":"water-and-debris-entered-people-homes-in-bageshwar-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नाले उफनाए...लोगों के घरों में घुसा पानी और मलबा, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नाले उफनाए...लोगों के घरों में घुसा पानी और मलबा, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
Mon, 30 Jun 2025 02:13 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:13 PM IST
सार
बागेश्वर नगरपालिका के मंडलसेरा वार्ड के लोग भले ही पीने के पानी के लिए तरस रहे हों, लेकिन पहली ही बारिश में लोगों के घर और रास्ते पानी से भर गए हैं। वार्ड के अधिकतर हिस्सों में कुंती और भनार गधेरों का पानी लोगों के घरों में घुस गया है।
विज्ञापन
बागेश्वर के मंडलसेरा में पीपलचौक क्षेत्र में लोगों के घरों और रास्ते में बहता पानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागेश्वर नगरपालिका के मंडलसेरा वार्ड के लोग भले ही पीने के पानी के लिए तरस रहे हों, लेकिन पहली ही बारिश में लोगों के घर और रास्ते पानी से भर गए हैं। वार्ड के अधिकतर हिस्सों में कुंती और भनार गधेरों का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। उपजाऊ खेत भी जलमग्न हो गए हैं। वार्ड में पैदल चलने वालों को भी काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नगरपालिका क्षेत्र के मंडलसेरा उत्तरी वार्ड और दक्षिणी वार्ड में लगातार हो रही बारिश से गधेरे उफान पर हैं। मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड में बहने वाले कुंती गधेरे का पानी सड़क से होते हुए पूरे वार्ड क्षेत्र में बह रहा है। वार्ड की गलियां रास्ते सब जलमग्न हो गए हैं। मंडलसेरा आर्मी कैंटीन से विवेकानंद विद्यामंदिर इंका की तरफ जानी वाली सड़क गधेरे में तब्दील हो गई। सड़क पर लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
पीपल चौक क्षेत्र में गधेरे का पानी लोगों के घरों के भीतर जा रहा है। लोग आधी रात से जागकर घरों में घुसे पानी की निकासी कर रहे हैं। दक्षिणी वार्ड में बहने वाले भनार गधेरे का पानी भी लोगों के घरों में घुस रहा है। वार्ड की सभी गलियों में जलभराव होने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
रात में बारिश का पानी पूरे आंगन और गोशाला में भर गया। पूरा परिवार रात दो बजे से पानी की निकासी करने में लगा है। शासन-प्रशासन की ओर से किसी तरह की राहत अब तक यहां नहीं पहुंची है। नेता केवल वोट मांगने के लिए पहुंचते हैं।
- हंसी देवी, मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड
आधी रात से हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त है। जरूरी काम से बाजार के लिए निकला हूं, लेकिन रास्ते और सड़कें पानी से भरे हैं। चुनाव के समय सभी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन समाधान नहीं करते। -नारायण गिरि गोस्वामी, मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड
मंडलसेरा के लिए बनाई सड़क गधेरे में तब्दील हो गई है। कुंती गधेरे के पानी की निकासी के लिए कोई उपाय नहीं किए गए हैं। सड़क पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो रहा है। -मान सिंह मिरौला, मंडलसेरा उत्तरी वार्ड