फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Was a celebration of the 16th anniversary of the foundation day

धूमधाम से मनाई गई राज्य स्थापना दिवस की 16 वीं वर्षगांठ

Wed, 09 Nov 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Wed, 09 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Was a celebration of the 16th anniversary of the foundation day
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
जनपद में राज्य स्थापना दिवस की 16 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। श्रम, सेवायोजन मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने बतौर मुख्य अतिथि नुमाईशखेत मैदान में कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज उन शहीदों को याद करने का दिन है जिन्होंने अपने त्याग और बलिदान के द्वारा अलग उत्तराखंड राज्य का सपना पूरा किया। 
इस अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘‘बढ रहा है उत्तराखंड जन-जन के संग’’ का विमोचन व वितरण किया गया। राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड का ऐतिहासिक तौहफाई दिन है। बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने कहा कि राज्य स्थापना का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्र से पलायन को रोकना है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि आज के इस दिन पर हमें गर्व होना चाहिए राज्य के निर्माण पर अपनत्व की भावना आनी चाहिए।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा गौरादेवी कन्याधन के 20 छात्राओं को 50-50  हजार की धनराशि के चैक वितरित किए गए। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच से मुक्त 14 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को  प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।  क्रीडा विभाग के तत्वाधान में क्रास कंट्री रेस आयोजित की गई। जिसमें 12 वर्ष बालक आयु वर्ग में युवराज सिंह, मयंक पाण्डे, विवेक कुमार, अंडर 14 आयु वर्ग में मोहनपुरी गोस्वामी, हिमांशु दानू ,गौरव सिंह, अंडर 16 आयु वर्ग में गौरव बिष्ट, तनुज कुमार, भरत लाल ने क्रमश: पहला दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया । 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed