फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Warning of the movement of rail agitators

रेल आंदोलनकारियों की चक्काजाम की चेतावनी

Mon, 20 Aug 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Mon, 20 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
Warning of the movement of rail agitators
रेल मार्ग निर्माण को लेकर अनशन पर बैठे क्षेत्रवासी। - फोटो : अमर उजाला
टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति के कार्यकर्ता अनशन पर अडिग हैं। बेमियादी अनशन कमान अब महिलाओं ने संभाल ली है। उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान दोहराया है। जल्द कार्यवाही शुरू न होने पर सड़क पर उतरने और चक्काजाम की चेेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


सोमवार को तहसील परिसर में छठें दिन भी संघर्ष समिति का अनशन जारी रहा। छठें दिन के अनशन में छह महिलाएं शामिल हुई। इस मौके पर आंदोलनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार रेल मार्ग निर्माण की ओर ध्यान नहीं दे रही है। मजबूरन अनशन पर बैठना पड़ा। उन्होंने रेल मार्ग निर्माण की कार्यवाही जल्द शुरू न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी भी दी। कहा कि आंदोलनकारी प्रदर्शन के साथ ही चक्काजाम कर विरोध जताएंगे। इस दौरान जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी और जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में भी प्रस्ताव किया गया। तय हुआ कि इन मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


अनशन पर समिति अध्यक्ष नीमा दफौटी, लक्ष्मी किरमोलिया, सरस्वती गैलाकोटी, पार्वती पांडे, लक्ष्मी धर्मशक्तू, हेमा जोशी बैठी। इस दौरान एडवोकेट गोविंद सिंह भंडारी, खड़क राम आर्या, महेंद्र सिंह, हयात सिंह, मोहन जोशी, डीआर आर्या, डुंगर सिंह नेगी, दिनेश लोहनी, बंशीधर जोशी, रघुवीर सिंह, नीमा धपोला, गोविंद मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed