{"_id":"5d83da138ebc3e93b03966eb","slug":"wake-up-on-third-day-administration-garbage-removed-from-gandhi-park-bageshwar-news-hld357344614","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन जागा पालिका प्रशासन, गांधी पार्क से कूड़ा हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन जागा पालिका प्रशासन, गांधी पार्क से कूड़ा हटाया
विज्ञापन
अमर उजाला में दो दिन खबर छपने के बाद बागेश्वर गांधी पार्क की हुई सफाई।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बैजनाथ मार्ग में थाने के पास स्थित गांधी पार्क से बृहस्पतिवार को कूड़ा हटा दिया गया है। गांधी पार्क की सफाई होने से पार्क में आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। पालिका प्रशासन ने गांधी जयंती से पहले पार्क के सुधारीकरण करने की भी बात कही है।
बैजनाथ मार्ग में थाने के पास स्थित गांधी पार्क गंदगी से पटा था। सफाई नहीं होने के कारण पार्क में बैठने के लिए आने वाले लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा था। पार्क में फैली गंदगी को लेकर अमर उजाला ने 18 सितंबर के अंक में ‘बापू तुम्हारे सपनों की यहां किसी को कदर नहीं’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर छापी थी। खबर छपने के बाद पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है।
पालिका प्रशासन ने बृहस्पतिवार को गांधी पार्क की सफाई कराई। अब पार्क में फैला कूड़ा हटा दिया गया है। इससे पार्क में आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि पार्क का सुधारीकरण का कार्य अभी नहीं किया गया है। बता दें कि इस पार्क में शाम के समय बच्चों के अलावा वरिष्ठ नागरिक बैठने आते हैं लेकिन गंदगी होने के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पार्क की सफाई होने के बाद यहां आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
गांधी पार्क का सुधारीकरण कार्य आगामी दो अक्तूबर गांधी जयंती से पहले करा दिया जाएगा। सुधारीकरण होने के बाद पार्क आकर्षक लगेगा। सुधारीकरण कार्य में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। - राजदेव जायसी, ईओ नगर पालिका बागेश्वर।