फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vyapar Mandal said no Outsider Feriwala will enter in Bageshwar

बाहरी व्यापारियों पर लगाया जाएगा पूर्ण प्रतिबंध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Vyapar Mandal said no Outsider Feriwala will enter in Bageshwar
बागेश्वर में बैठक करते व्यापारी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर नगर व्यापार मंडल ने नगर में बाहरी व्यापारियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए व्यापार मंडल की एक कमेटी बनाई जाएगी। व्यापारियों ने नगर में बढ़ती अराजकता पर चिंता भी प्रकट की है।
विज्ञापन

नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापार मंडल के आयव्यय पर चर्चा की गई। कहा गया कि व्यापार मंडल के कोष का व्यापारियों के हित में उपयोग किया जाएगा। व्यापारियों ने नगर में बढ़ती अराजकता और गुंडागर्दी पर रोक लगाने के लिए पुलिस, प्रशासन के सामने उठाने और इस पर सख्ती से अंकुश लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि रविवार को साप्ताहिक बंदी पूर्ण रूप से लागू की जाएगी। बंदी में सभी मॉल भी शामिल किए जाएंगे। साप्ताहिक बंदी को नियम को पूरी तरह से लागू करने के लिए श्रम विभाग के अधिकारियों पर दबाव बनाया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल सचिव पुष्कर किरमोलिया के संचालन में हुई बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष बलवंत नेगी, सह सचिव राहुल साह, कोषाध्यक्ष जगदीश कार्की, उमेश साह, विपिन साह, तारा दत्त तिवारी, हरीश सोनी, नूतन साह, तनुज साह, सुनील पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed