{"_id":"61f04980ee6ff472ef68c9bb","slug":"voter-day-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4519687167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादगी के साथ मनाया गया 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादगी के साथ मनाया गया 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
विज्ञापन
बागेश्वर में मतदाता दिवस पर प्रतियोगिता की विजेता को सम्मानित करते जिला निर्वाचन अधिकारी। विज्?
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सादगी के साथ मनाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। नए युवा मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र उपलब्ध कराए। कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव के लिए लोकतंत्र कौथिग न्यूत, वोट करेगा बागेश्वर, मजबूत लोकतंत्र, सबकी भागीदारी थीम पर आधारित पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
डीएम विनीत कुमार ने कहा कि 26 जनवरी 1950 से चुनाव आयोग ने काम शुरू किया था, जबकि 25 जनवरी 2011 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुरुआत की गई थी। कहा कि मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य अधिकाधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करना है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं, स्वीप की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाता है।
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को लोकतंत्र में पूरी आस्था रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव की गरिमा बनाए रखकर बिना किसी डर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा या अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई। डीएम, स्वीप के नोडल अधिकारी, सीडीओ डीडी पंत आदि ने नए युवा मतदाता रेनू उपाध्याय और गौरव कांडपाल को फोटो पहचान पत्र उपलब्ध कराए। रेडक्रॉस सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय ने संचालन किया। इस मौके पर एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगाती, सीईओ गजेंद्र सौन, स्वीप के सहायक नोडल कैलाश प्रकाश चंदोला, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. हरीश दफौटी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या आदि रहे।
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाले और प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित
बागेश्वर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर तहत खुली चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसकी विजेता राजेश्वरी कार्की, महाविद्यालय वर्ग की विजेता उर्मिला बिष्ट, स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सावन, भाषण में महाविद्यालय वर्ग की विजेता कोमल खोलिया, विद्यालय वर्ग की विजेता गीता भट्ट समेत इन प्रतियोगिताओं में दूसरा, तीसरा स्थान पाने वालों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कोविड काल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रेडक्रॉस सोसायटी और नेहरू युवा केंद्र के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। वहीं कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए राइंका नाचती के प्रभारी प्रधानाचार्य दयाल सिंह कुमल्टा ने बच्चों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। ऑनलाइन माध्यम से भी शिक्षकों ने बच्चों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उद्देश्य भी बताए गए।
पुलिस कर्मियों ने ली निर्भीक और निष्पक्ष मतदान करने की शपथ
बागेश्वर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस कर्मियों ने निष्पक्ष, निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ ली। पुलिस कार्यालय प्रांगण में एसपी अमित श्रीवास्तव ने पुलिस कर्मियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। वहां सीओ शिवराज सिंह राणा भी रहे। कोतवाली, फायर स्टेशन और सभी थाने, चौकियों के प्रभारियों ने कार्मिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई।
सादगी के साथ मनाया 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
अल्मोड़ा/भतरौंजखान। 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मंगलवार को जिले में सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान सभी कार्यालयों में मतदाता शपथ दिलाई गई। नवीन कलेक्ट्रेट में डीएम वंदना सिंह ने सभी कार्मिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुरूआत करने का मकसद ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ना और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करना है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत डीएम ने की। डीएम ने केंद्रीय विद्यालय स्यालीधार पहुंचकर 15 से 18 आयु वर्ग के टीकाकरण से टीकाकरण की जानकारी भी ली।
वहीं भतरौंजखान के राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज चौनलिया में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य कामिल हुसैन ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को अपने मत का उपयोग अवश्य करना चाहिए। पीएलवी हेमा पांडे ने कहा कि मतदान करना प्रत्येक मतदाता का अधिकार है। इसलिए मतदान जरूर करें। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता चौधरी, लता चौधरी, संजय डॉर्बी, राजेंद्र बिष्ट, जीवन जोशी, कुसुम असवाल, हरीश मनराल, मनोहर दुर्गापाल मौजूद थे।