{"_id":"7ab30e229e1e434805d66bc343cd9252","slug":"vivekananda-vidya-mandir-start-nss-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेकानंद विद्या मंदिर का एनएसएस शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेकानंद विद्या मंदिर का एनएसएस शिविर शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर राजकीय इंटर कॉलेज रवाईखाल में शुरू हुआ। मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने शिविरार्थियों को दैनिक कार्यों में स्वावलंबन की आदत डालने और अनुशासित जीवन जीने का आह्वान किया। इस मौके पर स्थानीय जीआईसी के प्रधानाचार्य रणजीत सिंह मर्तोलिया, विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, दयाल कांडपाल, खड़क टंगड़िया आदि थे।
विज्ञापन