फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vishwa Hindu Parishad's Old Amarnath Yatra from Six

विश्व हिंदू परिषद की बूढ़ा अमरनाथ यात्रा छह से शुरू होगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad's Old Amarnath Yatra from Six
विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष पूरन रावत। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विश्व हिंदू परिषद की उल्का देवी मंदिर में हुई जिला स्तरीय बैठक में प्रांत द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता विभाग संगठन मंत्री राजेंद्र ने संगठन के भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान संचालित बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में भानु तिवारी को यात्रा संयोजक बनाया गया। बताया कि यात्रा आगामी छह अगस्त से शुरू होगी। जिले से जो भी लोग इस यात्रा में जाना चाहते हैं वे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं। जिले से दर्जन भर कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होंगे। बताया कि 14 अगस्त को जिले के प्रत्येक प्रखंड में अखंड भारत संकल्प दिवस के कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
शेर सिंह मलड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला मंत्री संजय नेगी, हितेंद्र धपोला, कुंदन धपोला, नीरज पंत, भानू तिवारी, भुवन लोहनी, अनिल पांडे, रवि भारती, संजय नेगी, सुरेश धपोला, राजेश पंत, नरेंद्र धामी, पूरन रावत, शेर सिंह, विजय परिहार, कुलदीप नगरकोटी, पुष्पा, दीपा, सरस्वती, प्रेमा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावत जिलाध्यक्ष, नेगी जिला मंत्री बने
बागेश्वर। विश्व हिंदू परिषद के चुनाव में पूरन रावत जिलाध्यक्ष, संजय सिंह नेगी जिला मंत्री, नरेंद्र धामी जिला संयोजक, पुष्पा चौबे मातृ शक्ति जिला संयोजिका, दीपा तिवारी दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका चुने गए। इसके अलावा प्रेमा कांडपाल मातृ शक्ति जिला सह संयोजिका, सरस्वती जोशी विहिप जिला उपाध्यक्ष, शेर सिंह मलड़ा जिला पालक, सुरेश धपोला बजरंग दल जिला पालक, रवि भारती जिला गौ सेना प्रमुख चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed