फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers protesting for lack of name in voter list

मतदाता सूची में नाम नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Villagers protesting for lack of name in voter list
बागेश्वर में असों और मटेला गांवों के लोगों ने भी डीएम रंजना राजगुरु से मतदाता सूची में नाम जोड़ने - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विकासखंड बागेश्वर के अंतर्गत गोगिनापानी के 40 लोगों के नाम पंचायत मतदाता सूची से गायब हैं। इनमें से कई लोग प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दावेदारी कर रहे थे। लेकिन, मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण अब वह चुनाव लड़ने से बाहर हो गए हैं। नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि लोकसभा चुनावों में उन्होंने मतदान किया था लेकिन अब 40 लोगों के नाम पंचायत मतदाता सूची में नहीं है। कहा कि उनमें से कई लोग प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के लिए दावेदारी कर रहे हैं लेकिन मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण वह चुनाव लड़ने से सीधे बाहर हो गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत ग्रामीणों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने छूटे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। बाद में डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश जोशी, जगदीश जोशी, गोविंद बल्लभ, प्रेमा देवी, नंदी देवी, गोविंदी देवी, खीमानंद, नीमा जोशी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रधान पद के दावेदार के पूरे परिवार का नाम ही मतदाता सूची में नहीं
मतदाता सूची से नाम गायब होने पर प्रधान की रेस से हुए बाहर
बागेश्वर। जिले के असों गांव निवासी भगवान सिंह असवाल प्रधान का चुनाव लड़ रहे है लेकिन मतदाता सूची में उनका और परिवार के दस सदस्यों का नाम गायब है। इस कारण उनके प्रधान का चुनाव लड़ने के अरमान पर पानी फिर गया है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन देकर उनका और परिवार के दस सदस्यों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की मांग की है। इधर ग्राम पंचायत मटेला ने ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के कई लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर छूट गए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में नंदन सिंह, पूरन सिंह, रतन सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed