{"_id":"5c30f7debdec2257216b92cd","slug":"villagers-protested-for-the-incomplete-work-of-water-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल लाइन का निर्माण पूरा न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल लाइन का निर्माण पूरा न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Sun, 06 Jan 2019 12:00 AM IST
Almora desk
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: Almora desk
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
विजयपुर में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा तहसील के सुदूरवर्ती गांव पालीबग्याली के लिए जल संस्थान की ओर से निर्माणाधीन पेयजल लाइन का निर्माण पूरा न होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने शनिवार को संस्थान के खंडीय कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शनिवार को पालीबग्याली गांव के ग्रामीण नारेबाजी के साथ पेयजल निगम के खंडीय कार्यालय में जमा हुए। सभा में वक्ताओं ने कहा कि गांव में पेयजल योजना के लिए 28 लाख रुपये मंजूर हुए थे। संबंधित ठेकेदार ने काम अधूरे में ही छोड़ दिया है। कहा कि काम पूरा न होने से पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। नजदीक में पानी के अन्य स्रोत नहीं होने के कारण समस्या और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
उन्होंने लाइन निर्माण जल्द पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश चंदोला, महेश चंदोला, दीप चंदोला, दयाल चंदोला, राजेंद्र चंदोला, राजू भट्ट और रमेश चंदोला आदि थे।
विज्ञापन
सहायक अभियंता एचसी बेलवाल ने बताया कि गांव की योजना के लिए राज्य सेेक्टर से 28 लाख रुपये मंजूर हुए थे। ठेकेदार को अब तक 15 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है। शेेष धन के लिए नाबार्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने पर योजना का निर्माण शुरू हो जाएगा।