फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers arrive at Land of Kudghar

कूड़ाघर की जमीन देखने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने किया घेराव

Thu, 13 Dec 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Thu, 13 Dec 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Villagers arrive at Land of Kudghar
जिला पंचायत की टीम का घेराव करते ग्रामीण् - फोटो : अमर उजाला
 खडेरिया में प्रस्तावित कूड़ाघर की जमीन देखने पहुंची जिला पंचायत की टीम को बृहस्पतिवार को भारी जन विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों और महिलाओं ने जिला पंचायत की टीम का घेराव कर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। इस दौरान ग्रामीणों की एसडीएम के साथ भी तीखी बहस हुई।  
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा गरुड़ बाजार के कूड़ा निस्तारण की समस्या का हल निकालने के लिए विकास खंड के खडेरिया गांव में राज्य सरकार की चार नाली जमीन चिन्हित कर दो महीने पहले चिन्हित जमीन को जिला पंचायतराज विभाग के नाम कर दी थी। कूड़ाघर बनाने के लिए प्रस्तावित जमीन का डिमार्केशन करने के लिए बृहस्पतिवार को जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अरुण बर्थवाल, इंजीनियर  सत्य प्रकाश कोठियाल, जीवन अल्मिया, जेई संजय जोशी, जीवन मेहता  पुलिस के साथ अपराह्न खडेरिया गांव पहुंच गए। उनके आने की सूचना मिलते ही भेंटा, खडेरिया, जिजोली, दर्शानी के ग्रामीण प्रस्तावित कूड़ाघर पर पहुुंच गए। 
विज्ञापन

उन्होंने खडेरिया गांव में चिन्हित की गई उक्त जमीन पर कूड़ाघर न बनाने की मांग की। कहा कि यहां पर कूड़ाघर बनाने से क्षेत्र का पर्यावरण प्रदूषित होगा। आक्रोशित ग्रामीणों व महिलाओं ने चयनित जमीन को देखने पहुंची जिला पंचायत की टीम का घेराव कर उनके खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने के एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की एसडीएम के साथ भी तीखी बहस हुई। एसडीएम ने बडी़ मुश्किल से आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed