{"_id":"6ad91339dc11734ddf03c7c1","slug":"ravan-vadh-slaying-of-ravana-enacted-at-numaishkhet-ramlila-the-grounds-echoed-with-chants-of-jai-shri-ram-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-128886-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नुमाइशखेत रामलीला में रावण वध का मंचन, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नुमाइशखेत रामलीला में रावण वध का मंचन, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा मैदान
Thu, 22 Oct 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में आयोजित रामलीला के दसवें दिन कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध, अहिरावण वध और रावण वध का मंचन किया गया। कलाकारों ने शानदार अभिनय से रामायण के युद्ध प्रसंगों को जीवंत कर दिया। राम-रावण युद्ध के दृश्यों को देखने के लिए मैदान में दर्शकों की भीड़ उमड़ी।
मंगलवार की शाम नुमाइशखेत मैदान में रामलीला में पहले कुंभकर्ण, मेघनाद और अहिरावण वध के प्रसंगों का मंचन हुआ। इसके बाद राम-रावण युद्ध और रावण वध के दृश्य प्रस्तुत किए गए। युद्ध के दौरान कलाकारों के संवाद और अभिनय ने दर्शकों को बांधे रखा। रावण वध के प्रसंग के साथ मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। मंचन में भगवान राम की भूमिका में अंजलि दफोटी, सीता की भूमिका में दिया भंडारी और लक्ष्मण की भूमिका में गीतांजलि साह ने अभिनय किया। हनुमान के पात्र में कौशल उपाध्याय, विभीषण के रूप में हेमराज भरड़ा और रावण की भूमिका में गुलशन कक्कड़ ने दर्शकों को प्रभावित किया। मेघनाद के पात्र में मनोज जोशी, अहिरावण के रूप में नीरज उपाध्याय और कुंभकर्ण की भूमिका में कौशल जोशी ने अपने अभिनय से खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर उमेश साह, नवीन साह, कंचन साह, कौशल उपाध्याय, चेतन नगरकोटी, आशीष साह आदि मौजूद रहे।
रामलीला समापन के बाद नगर में निकाली भव्य झांकी
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में रामलीला मंचन के समापन के बाद नगर में भव्य झांकी निकाली गई। झांकी में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूपों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। झांकी के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
बुधवार को झांकी नुमाइशखेत मैदान से तहसील रोड तक राम परिवार की झांकी निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने झांकी का स्वागत किया और भगवान श्रीराम के दर्शन किए। रामलीला के दौरान कलाकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन कर दर्शकों को धर्म, सत्य और मर्यादा का संदेश दिया। रावण वध के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। राम झांकी आयोजन से नगर में उत्सव और भक्ति का माहौल बना रहा।
- गरुड़ में श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन
गरुड़। कत्यूर रामलीला कमेटी टीटबाजार और आदर्श रामलीला कमेटी गरुड़ की रामलीला का श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने और राज्याभिषेक का मंचन किया गया।
आदर्श रामलीला कमेटी गरुड़ में श्रीराम की भूमिका जगदीश पांडेय, लक्ष्मण मयंक पांडेय, सीता मानसी पांडेय, भरत दीपांशु भट्ट, शत्रुघ्न मनीष खोलिया, हनुमान करन नेगी और रावण की भूमिका प्रकाश नेगी ने निभाई। कत्यूर रामलीला कमेटी टीटबाजार की रामलीला में श्रीराम की भूमिका युवराज वर्मा, लक्ष्मण भावेश बिष्ट, सीता मानक, हनुमान विनय तिवारी, विभीषण योगेश वर्मा और रावण की भूमिका दीपक गोस्वामी ने निभाई। राज्याभिषेक के दृश्य के साथ रामलीला का समापन हुआ। कमेटी पदाधिकारियों ने सभी कलाकारों के अभिनय की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर विनोद भट्ट, विपिन तिवारी, घनश्याम जोशी, दयाल गोस्वामी, डीके नेगी, सभासद अंकित जोशी, प्रदीप गुरुरानी, भास्कर बृजवासी, अभय नेगी, रमेश खोलिया, नवीन जोशी, दयाल गिरी, नंदन अल्मिया, नीरज पंत, संजय फर्स्वाण, पुष्कर रावत, दिग्विजय फर्स्वाण, दिनेश बिष्ट, दलीप भाकुनी, कैलाश जोशी, हेम वर्मा, राहुल बिष्ट आदि मौजूद रहे।