{"_id":"6ada4f7f8128f8222c09148c","slug":"pmgsy-works-in-the-garud-area-handed-over-to-the-pwd-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-128902-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गरुड़ क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के कार्य लोनिवि के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गरुड़ क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के कार्य लोनिवि के हवाले
Thu, 22 Oct 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़क निर्माण कार्यों को गति देने के लिए शासन ने बड़ा निर्णय लिया है। वाप्कोस और अन्य कार्यदायी संस्थाओं के स्थान पर अब लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के खंडों को पीएमजीएसवाई के कार्यों के लिए क्रियाशील कर दिया गया है।
शासन के लोक निर्माण अनुभाग-1 की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, ग्राम्य विकास विभाग के प्रस्ताव और पूर्व में लिए गए निर्णयों के क्रम में कार्यहित में यह बदलाव किया गया है। पहले गरुड़ क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के कार्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) के तहत संचालित किए जा रहे थे। अब लोनिवि बागेश्वर को अपने वर्तमान कार्यों के साथ गरुड़ क्षेत्र के पीएमजीएसवाई कार्यों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों की लंबे समय से मांग थी कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन स्थानीय स्तर पर मजबूत किया जाए। लोनिवि खंड के सक्रिय होने से गरुड़ क्षेत्र में रुकी परियोजनाओं को गति मिलने के साथ नई सड़कों के प्रस्तावों पर भी तेजी से काम शुरू होने की उम्मीद है। शासन ने विभाग के संबंधित अधिशासी अभियंता (ईई) को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
नई डीपीआर और निर्माण कार्य होंगे सुगम
शासन के निर्देशों के अनुसार, पीएमजीएसवाई के तहत भविष्य में स्वीकृत होने वाले नए मोटर मार्गों और पुलों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने से लेकर स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी अब अधिकृत लोनिवि खंडों की होगी। वहीं, पहले से निर्मित मोटर मार्गों और पुलों के दोष दायित्व अवधि (डीएलपी) के अनुरक्षण कार्य पूर्ववर्ती पीएसयू ही करते रहेंगे।