फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Video viral in school.

Bageshwar News: शिक्षक ने विद्यालय की टपकती छत का वीडियो किया वायरल

Tue, 25 Jul 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 25 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Video viral in school.
बागेश्वर। सरकारी प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक ने विद्यालय की टपकती छत का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सरकारी स्कूल की बदहाली उजागर करने वाले शिक्षक पर स्पष्टीकरण की तलवार लटक गई है। शिक्षक ने वीडियो में छत से रिसकर कमरे में भरे बारिश के पानी और टूटी छत को दिखाया। शिक्षा विभाग के अधिकारी इसे कर्मचारी आचरण संहिता का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बारिश में राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोब के कक्षा-कक्ष में बारिश का पानी टपकने लगा। एक शिक्षक ने उसका वीडियो बना दिया। वीडियो में शिक्षक कमरे में भरे पानी और छत से टूटकर गिर रहे सीमेंट के टुकड़ों को संबंधित अधिकारियों को दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। वीडियो में शिक्षक कह रहे हैं कि बारिश का पानी छत से टपकता हुआ नीचे गिर रहा है। इसमें अंदर जाते हुए मुझे बहुत डर लग रहा है कि कहीं ये छत नीचे न गिर जाए और यहां नीचे छत टूट टूटकर गिर रही है।
विज्ञापन

इधर मुख्य शिक्षाधिकारी जीएस सौन का कहना है कि विद्यालय के छत की मरम्मत के लिए पिछले साल ही डेढ़ लाख रुपये स्वीकृत किया जा चुका है। एसएमसी की ओर से जल्द छत की मरम्मत का काम शुरू किया जाना है। शिक्षक विद्यालय में हाल में स्थानांतरित होकर आए हैं। उन्होंने विभाग को जानकारी देने की बजाय सोशल मीडिया में बात उठाकर कर्मचारी आचरण संहिता का उल्लंघन किया है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed