{"_id":"68433b69bed665b05205e5a7","slug":"vehicles-ransacks-in-bd-pandey-parisar-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116200-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बीडी पांडेय परिसर में खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बीडी पांडेय परिसर में खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाने का आरोप
Sat, 07 Jun 2025 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। अवैध रूप से खनिज पदार्थ परिवहन कराने के आरोप में सीज किए गए वाहनों को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आ रहा है। वाहन मालिकों ने पुलिस सुरक्षा में होने के बावजूद गाड़ियों में तोड़फोड़ होने पर नाराजगी जताई है।
पुलिस ने अवैध रूप से खनिज पदार्थों के परिवहन करने के आरोप में कई ट्रक और डंपर सीज किए थे। इन वाहनों को पंडित बीडी पांडेय परिसर के खेल मैदान किनारे खड़ा किया गया था। इन वाहनों की देखरेख के लिए सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए गए हैं। इसके बाद भी वाहन मालिकाें ने गाड़ियों में नुकसान किए जाने की बात कही है। वाहन मालिक गोविंद सिंह परिहार, नारायण जोशी, कैलाश गिरि, दीप जोशी आदि ने बताया कि किसी वाहन की वायरिंग काट दी गई है। किसी के शीशे तो किसी की हैडलाइट और टेललाइट को नुकसान किया गया है। हालांकि सीओ अजय लाल साह ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं है। वाहनों की सुरक्षा के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं। संवाद