फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vehicle park on bridge, ambulance stuck in jam

पुल पर वाहन पार्क, जाम में एंबुलेंस फंसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Vehicle park on bridge, ambulance stuck in jam
बागेश्वर के सरयू पुल में जाम में फंसे वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला अस्पताल के पास स्थित नए सरयू पुल पर वाहनों को पार्क करने से आए दिन जाम लग रहा है। एंबुलेंस भी जाम में फंस रही है। बावजूद इसके यातायात पुलिस और लोनिवि पुल में वाहन पार्क करने पर रोक नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन

सरयू पुल के निकट जिला अस्पताल होने के कारण अक्सर एंबुलेंस और अन्य वाहन इसी पुल से गुजरते हैं। पुल पर हमेशा स्थायी रूप से वाहन पार्क किए जाते हैं। पुल पर वाहन पार्क करने से अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। मंगलवार सुबह से दोपहर तक पुल पर कई बार जाम लगा। सुबह करीब 11 बजे पुल पर दर्जनों वाहन जाम में फंस गए। 108 वाहन भी जाम में फंसा रहा। काफी देर बाद जाम खुल सका। इस मामले को अमर उजाला कई बार प्रकाशित कर चुका है। यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ ही लोनिवि के अधिकारी पुल पर खड़े किए गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की बात से आगे नहीं बढ़ पाते, जिसकी वजह से पुल को पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल करने वाले वाहन संचालकों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed