फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vehicle accidents are increasing year by year

साल दर साल बढ़ रहीं हैं वाहन दुर्घटनाएं  

Mon, 22 Apr 2019 11:35 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
बागेश्वर। Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 22 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
Vehicle accidents are increasing year by year
बागेश्वर में विभागीय लापरवाही के चलते दुर्घटना को दावत दे रही सड़कें। - फोटो : अमर उजाला
 वाहन दुर्घटनाएं रोकने में पुलिस और प्रशासन की कवायदें सफल नहीं हो पा रहीं हैं। यातायात के नियमों की अनदेखी के चलते साल दर साल दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


जिले में दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सड़कों का ठीक नहीं होना तथा यातायात नियमों का सही तरीके से पालन न करना इसका बड़ा कारण है। इसके अलावा लोनिवि समेत संबंधित विभागों द्वारा बनाई जा रही सड़कों में भी सुरक्षा के मानकों ध्यान नहीं रखा जा रहा है। शनिवार को कपकोट के भैंसखाली में हुई दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई थी जबकि चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दुर्घटना ने जिले में सड़क हादसों को रोकने को लेकर पुलिस व प्रशासन की सक्रियता सवालिया निशान लगा दिया।  रविवार को गरुड़ के द्यौरड़ा में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि जिन जगहों पर ये दोनों दुर्घटनाएं हुई थी वहां क्रश बैरियर नहीं था। क्रश बैरियर लगाया गया होता तो शायद दुर्घटना से बचा जा सकता था। 
विज्ञापन

 
बागेश्वर जिले में 2017 से अब तक हुई वाहन दुर्घटनाओं का ब्योरा 
  वर्ष          दुर्घटना          मृतक     घायल
2017           4               1         4
2018           6               3         5
2019(अब तक)2              2         6

इनसेट......
25 से अभियान चलाएगी पुलिस
बागेश्वर। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस 25 अप्रैल से अभियान चलाएगी। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने सोमवार को आयोजित बैठक में सभी थानों व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्रवाई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर होगी कार्रवाई
- शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई
- ओवर लोड में वाहनों का चालान
- नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
- अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाने पर चालान
- ओवर स्पीड पर कार्रवाई
- वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग
= कोट
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने भी स्पष्ट आदेश दिए हैं। सभी राज्यों को आदेश हैं कि वह वाहन चालकों की लापरवाही पर कार्रवाई करें तथा उनका डीएल निरस्त करने की संस्तुति आरटीओ को करें। पुलिस इस पर कार्रवाई कर रही है।  - लोकेश्वर सिंह, एसपी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed