फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vasant Panchami celebrated with pomp

धूमधाम से मनाया वसंत पंचमी का पर्व

Mon, 22 Jan 2018 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Mon, 22 Jan 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
 Vasant Panchami celebrated with pomp
धूमधाम से मनाया वसंत पंचमी का पर्व - फोटो : अमर उजाला
जिले में वसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों की सरस्वती माता की पूजा अर्चना की। बहिनों ने भाइयों को जी रया जागि रया य दिन य मास भेटना रया...के आशीर्वचनों के साथ जौ लगाया। इस मौके पर मंदिरों में पूजार्थियों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


वसंत पंचमी पर्व के मौके पर सोमवार में घर-घर में सरस्वती माता का पूजन हुआ। महिलाओं ने पीले वस्त्र और बच्चों ने गले में पीला रूमाल बांधकर पहनकर ऋतुराज का स्वागत किया। लोगों ने घरों और मंदिरों के दरवाजों पर गाय के गोबर को लाल मिट्टी के साथ द्वार पर लगाया और सुख समृद्धि के लिए पूजन किया।
विज्ञापन


लोगों ने पकवान बनाकर अपने आराध्य को अर्पित करके पास-पड़ोस में वितरण किया। भगवान बागनाथ समेत अन्य मंदिरों में पूजार्थियों का तांता लगा रहा। इधर पवित्र संगम, सूरजकुंड, तप्तकुंड और भद्रतुंग में बड़ी संख्या में बच्चों के जनेऊ और चूड़ाकर्म संस्कार हुए। यहां इन संस्कारों को कराने के लिए लोग दूर-दूर से आए थे। जानकार महिलाओं ने कई कन्याओं के कान और नाक का छेदन किया। उधर पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल पनौरा सरस्वती माता का पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री राम चरित मानस का अखंड रामायण का गायन किया गया। हवन और पूजा अनुष्ठान में जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी शामिल हुए। यज्ञाधीश विद्यालय के संस्थापक हरीश बिष्ट थे। वहां पंडित दिनेश जोशी, मनोहर पांडे और राम जी त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed