फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarayani Faire in Bageshwar

Bageshwar News: 2100 दीपों से जगमगाएगा सरयू तट, लेजर शो का भी आयोजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Uttarayani Faire in Bageshwar
बागेश्वर के नगरपालिका परिसर में उत्तरायणी मेले की बैठक में मौजूद पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल और ए - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। इस साल के उत्तरायणी मेले में मेलार्थी भव्य दीपदान और लेजर लाइट शो का आनंद लेंगे। मेला शुभारंभ के पहले दो दिनों में सरयू नदी तट को दीयों से रोशन किय जाएगा। इसी दौरान आकर्षक लेजर लाइट शो का भी आयोजन होगा। दीपदान में दुर्गा पूजा, नगर पूजा कमेटी के अलावा एनसीसी कैडेट भी योगदान देंगे।
विज्ञापन

बुधवार को नगरपालिका परिसर में एसडीएम हरगिरी की मौजूदगी में हुई मेला समिति की बैठक में पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि उत्तरायणी मेला जिले की पहचान है, इसे भव्य बनाने के लिए हरसंभव कार्य किए जा रहे हैं। बैठक के दौरान तय किया गया कि 14 और 15 जनवरी को सायंकाल सरयू आरती के बाद भव्य दीपदान होगा। इस दौरान 2100 दीयों से सरयू तट को रोशन किया जाएगा। लेजर शो के माध्यम से लोगों को आकर्षक नजारे देखने को मिलेंगे। दुर्गा पूजा और नगर पूजा कमेटी नवरात्र महोत्सवों के दौरान दीपदान करते हैं। इस आयोजन में भी उनका सहयोग लिया जाएगा। दोनों समितियों के पदाधिकारियों ने इस पर सहमति दी और कार्यक्रम को भव्य बनाने की बात कही। इस दौरान सांस्कृतिक टीमों और कलाकारों के कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी, नवीन लोहनी, प्रेम सिंह हरड़िया, उमेश लाल साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम ने दिए समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट में एसडीएम मोनिका ने उत्तरायणी मेले की बैठक के दौरान अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि मेले के दौरान सरकारी विभागों के स्टॉलों से लोगों को योजनाओं की जानकारी मिलेगी। उन्होंने विभागों से मेले को भव्य बनाने में सहयोग करने को कहा। सीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अस्थायी चौकियां बनाई जाएंगी। बैठक में सभासद तनुज तिरुवा समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed