फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand News: Love marriage couple will get security in bageshwar

Uttarakhand: लव मैरिज करने वाले जोड़े को सता रहा जान का खतरा, दंपती व परिवार को मिलेगी सुरक्षा, जानें मामला

Thu, 04 Jan 2024 05:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 04 Jan 2024 05:38 PM IST
सार

अल्मोड़ा में प्रेम विवाह करने पर सामाजिक बहिष्कार का सामना कर रहे नव दंपती और उनके परिवार की पुलिस सुरक्षा करेगी। प्रेम विवाह के मामले में पुलिस भी सक्रिय हो गई है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Love marriage couple will get security in bageshwar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा में बिरादरी में प्रेम विवाह करने पर सामाजिक बहिष्कार का सामना कर रहे नव दंपती और उनके परिवार की पुलिस सुरक्षा करेगी। पुलिस भी सक्रिय हो गई है और पीड़ित परिवार को हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। पुलिस ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों की काउंसिलिंग भी की।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय के पास के एक गांव की महिला ने बीते दिनों पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। उसके मुताबिक उसने 13 मई 2023 को अपनी मर्जी से गांव के ही युवक से दिल्ली में प्रेम विवाह किया था। दोनों एक ही जाति और एक ही बिरादरी के हैं। आरोप है कि प्रेम विवाह के कारण गांव के कुछ लोग महिला और उसके ससुरालियों को गांव से अलग करना चाहते हैं। बीते 31 दिसंबर को गांव के कुछ लोगों ने बैठक कर परिवार से बात करने के बाद सामाजिक बहिष्कार का फैसला सुनाया। महिला और उसके परिजनों से बातचीत और पानी बंद करने की बात कही।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Almora News: सर्दी में धधकने लगे अल्मोड़ा के जंगल, वन संपदा जलकर राख; विभाग को भनक तक नहीं लगी
विज्ञापन
विज्ञापन



मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों और पीड़ित परिवार की काउंसलिंग की। कोतवाल अरुण कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। उन्हें हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। 

प्रेम विवाह बना था युवक की हत्या का कारण
अल्मोड़ा के सल्ट विकासखंड के एक गांव के अनुसूचित जाति के युवक जगदीश ने डेढ़ वर्ष पूर्व नजदीकी गांव की सवर्ण युवती से प्रेम विवाह किया था। इससे आक्रोशित युवती के परिजनों ने युवक और उसके परिजनों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। युवती ने तब पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। नतीजतन युवती के परिजनों ने अपनी ही बेटी के पति का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। यह मामला चर्चाओं में रहा। अब प्रेम विवाह के बाद उपजे इस विवाद ने पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।

मामले पर लगातार नजर बनाई है। महिला और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया गया है। ग्रामीणों की काउंसिलिंग भी की गई है।
-विमल प्रसाद, सीओ, अल्मोड़ा।

शिकायती पत्र मिलने के बाद पुलिस गांव गई। ग्रामीणों को समझाया गया है जबकि पीड़ित परिवार को पुलिस हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं।
-अरुण कुमार, कोतवाल अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed