फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Under Answer Bradhi two terms in Congress pulled procession

हिसाब दो जवाब दो के तहत कांग्रेस ने भराड़ी में निकाला जुलूस

Thu, 22 Sep 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 22 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Under Answer Bradhi two terms in Congress pulled procession
जुलूस निकालते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कपकोट में केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी जी जवाब दो, भाजपाइयों जवाब दो के नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से लेकर भराड़ी बाजार में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी और विधायक प्रतिनिधि चामू देवली के संचालन में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद के मुद्दों पर सरकार ने केवल कोरी बयानबाजी ही की है। कहा कि चुनाव से पूर्व जितने भी दावे किए थे वह सभी खोखले साबित हुए।
विज्ञापन


भाजपा को इसका जवाब आने वाले समय में जनता देगी। जुलूस और सभा में विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, महिला कांग्रेेस की जिलाध्यक्ष गीता रावल, बागेश्वर की प्रमुख रेखा खेतवाल, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद ऐठानी, नगर अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल, सज्जन लाल टम्टा, दीपक गढ़िया,  दीपक ऐठानी, पूरन कपकोटी, दरबान कपकोटी, हिम्मत ऐठानी, गोविंद बिष्ट शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed