{"_id":"5f84937e8ebc3e75047ce102","slug":"ultrasaund-in-bageshwar-bageshwar-news-hld40029213","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर जिला अस्पताल में अब भी नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर जिला अस्पताल में अब भी नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बंद पड़ा अल्ट्रासाउंड कक्ष।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला अस्पताल में अब भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। इससे गर्भवतियों समेत अन्य रोगियों को भी अधिक परेशानी हो रही है। यहां के लिए स्थानांतरित रेडियोलॉजिस्ट के जल्द कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद अवश्य है।
जिला अस्पताल में 30 सितंबर से नियमित अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एलएस टोलिया 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। वह रेडियोलॉजिस्ट का कार्य भी कर रहे थे। शासन ने सितंबर में डॉ. अनुराधा की रेडियोलॉजिस्ट के पद पर तैनाती की है लेकिन उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एएम शर्मा ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराधा से संपर्क हुआ है। वह जल्द ही कार्यभार ग्रहण कर लेंगी। आजकल वह यात्रा अवकाश पर हैं। बताया कि यदि वह बृहस्पतिवार तक कार्यभार ग्रहण नहीं करतीं हैं तो बृहस्पतिवार को रानीखेत के रेडियोलॉजिस्ट यहां आकर जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करेंगे। बृहस्पतिवार को भी रानीखेत से आए रेडियोलॉजिस्ट ने जिला अस्पताल बागेश्वर में एक दिन अल्ट्रासाउंड किए थे लेकिन इसका लाभ चंद लोगों को ही मिल सका। उधर, बैजनाथ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जून से रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली है। जिला मुख्यालय और बैजनाथ में रेडियोलॉजिस्ट न होने से लोगों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अल्मोड़ा जाना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में दो दिन से अल्ट्रासाउंड ठप
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में एक बार फिर अल्ट्रासाउंड ठप हो गए हैं। एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश में रहने से दो दिन से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुसुमलता शनिवार से अवकाश पर हैं। सोमवार को भी रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर रहीं। एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर रहने से पिछले दो कार्य दिवसों में अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। सोमवार को अस्पताल में भारी भीड़ रही। दूर-दूर से मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचे थे।