{"_id":"5f202c9a8ebc3e637e5c74ec","slug":"two-proposals-approved-for-mother-poultry-unit-bageshwar-news-hld3913495123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर पोल्ट्री यूनिट के लिए दो प्रस्ताव स्वीकृत किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर पोल्ट्री यूनिट के लिए दो प्रस्ताव स्वीकृत किए गए
विज्ञापन
बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेतीं डीएम रंजना राजगुरु। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मदर पोल्ट्री यूनिट के लिए दो लोगों के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। वहीं इनोवेटिव पोल्ट्री प्रोडक्टिविटी प्रोजेक्ट के लिए 200 लाभार्थियों का चयन किया गया है। डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई जिला पशु धन समिति की बैठक में ये आवेदन मंजूर किए गए। नेशनल लाइवस्टॉक मिशन के तहत इन इकाईयों की स्थापना की जाएगी।
डीएम और समिति के सदस्यों ने मदर पोल्ट्री यूनिट की स्थापना के लिए ब्लॉक गरुड़ और कपकोट से एक-एक आवेदन स्वीकृत किए। पशु चिकित्साधिकारी डॉ.उदय शंकर ने बताया कि ग्राम दुदिला में मदर पोल्ट्री यूनिट लगाई गई है। इसके माध्यम से लाभार्थी को सालाना दो लाख रुपये की आय प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि गरुड़ और कपकोट में मदर पोल्ट्री यूनिट स्थापित करने के लिए चार आवेदन प्राप्त हुए हैं।
वहीं इनोवेटिव पोल्ट्री प्रोडक्टिविटी प्रोजेक्ट इकाइयों के लिए गरुड़ और कपकोट से 250 प्रस्ताव मिले हैं। इसमें से 200 लाभार्थियों का चयन किया जाना है। उन्होंने कहा कि मदर पोल्ट्री योजना के तहत पहली बार में 1500 चूजे उपलब्ध कराये जाते हैं। डीएम ने कहा कि चयनित लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं की पूूरी जानकारी दी जाए। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को कृषि कार्य के साथ-साथ पशुपालन, बकरी पालन, मत्स्य पालन, बागवानी, उद्यानीकरण के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में सीडीओ डीडी पंत, डीडीओ केएन तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
निशुल्क शिक्षा के लिए बच्चों का चिन्हीकरण किया जाए
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने कहा कि निशुल्क शिक्षा के लिए जिले के बच्चों का चिन्हीकरण करने को कहा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को छह से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को चिह्नित कर उनका स्कूल में नामांकन कराने के निर्देश दिए हैं। जिला कार्यालय में हुई बाल गणना स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में डीईओ परमेंद्र सकलानी ने बताया कि जिले के राजकीय प्राथमिक स्कूलों के अध्यापकों द्वारा चार वर्ग में बाल गणना की जानी है। वर्तमान समय में कोविड-19 महामारी के कारण सभी स्कूल बंद है। स्कूल खुलने के बाद ही बाल गणना का कार्य शुरू किया जा सकेगा। डीएम ने कहा कि प्रवासियों के बच्चों का भी अनिवार्य रूप से पंजीकरण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला कार्यक्रम अधिकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से तीन से छह वर्ष के बच्चों का पंजीकरण कराएं। श्रम विभाग द्वारा खनन क्षेत्र में कार्य कर रहे मजदूरों के बच्चों का पंजीकरण किया जाए। बैठक में प्रभारी सीईओ प्रमोद तिवारी, डीपीओ शिल्पी पंत, सीडीपीओ निर्मल सिंह आदि थे। संवाद