{"_id":"592077184f1c1b864bf25ad9","slug":"turn-off-the-switch-on-the-power-switch","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का स्विच बंद करने को लेकर जीजा-साले भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का स्विच बंद करने को लेकर जीजा-साले भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 20 May 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस क्षेत्रांर्गत भिटालगांव में रह रहे नेपाल मूल के जीजा और साले में बिजली का स्विच खोलने और बंद करने के चक्कर में झगड़ा हो गया। इस दौरान जीजा ने साले को बुरी तरह चोटिल कर दिया। पड़ोस में रह रहे अन्य लोगों की सहायता से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे रात में ही छुट्टी दे दी। पुलिस के अनुसार मामले में अभी तक किसी ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
नेपाल मूल के जीजा साले यहां भिटालगांव में एक किराए के घर में रहते हैं। शनिवार शाम करीब साढ़े आठ बजे दोनों के बीच बिजली का स्विच खोलने और बंद करने को लेकर झगड़ा हो गया। जीजा ने साले की लात और घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। होहल्ला सुन आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया और घटना में घायल हुए साले को वह जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने पीड़ित का उपचार कर उसे रात में ही छुट्टी दे दी। इधर पुलिस ने बताया कि मामले में किसी ने भी रिपोर्ट नहीं लिखाई है। रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन