फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Trunching Ground Works Starts

नगर पंचायत में होने लगा ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण कार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Trunching Ground Works Starts
कपकोट में चल रहा ट्रंचिंग ग्राउंड का काम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। लंबे इंतजार के बाद कपकोट नगर पंचायत में ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। वर्ष 2019 में ट्रंचिंग ग्राउंड के निर्माण को स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू हो गया था, हालांकि बजट के अभाव में कटान और अधूरे दीवार निर्माण के बाद काम ठप पड़ गया था। अप्रैल में नगर पंचायत को 73 लाख रुपये का बजट मिलने के बाद ग्रामीण निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

कपकोट नगर पंचायत में सात वार्ड हैं। सभी वार्डों का कूड़ा शामा-सौंग तिराहे के पास खुुले में निपटाया जाता है। लंबे समय से नगर के लोग ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण कराने की मांग कर रहे थे। नगर पंचायत ने शामा-सौंग तिराहे पर ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया। शासन से प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद बजट भी स्वीकृत हुआ। हालांकि एक महीने के बाद निर्माण आगे नहीं बढ़ सका। निर्माण कार्य अधर में लटकने के बाद नगर पंचायत के प्रति लोगों में नाराजगी बढ़ रही थी। आखिरकार तीन साल के इंतजार के बाद ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण कार्य एक महीने पहले शुरू हो गया है।
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड बनने से पालिका की आमदनी बढ़ेगी
बागेश्वर। नगर पंचायत के ट्रंचिंग ग्राउंड में खुले मैदान के अलावा तीन शेड भी बनेंगे। नगर से उठने वाला कूड़ा एक शेड में एकत्र किया जाएगा। इस शेड में गीला और कूड़ा सूखा पृथक किया जाएगा। गीले कूड़े को खाद बनाने के लिए 50 दिन तक एक शेड में रख दिया जाएगा। प्लास्टिक कूड़े को रिसाइकिल किया जाएगा। नगर पंचायत खाद बेचकर और रिसाइकिल प्लास्टिक कूड़े से आय अर्जित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए 2019 में मात्र तीन लाख का बजट मिला था। राशि खर्च होने के बाद काम बाधित हुआ। ट्रंचिंग ग्राउंड में एकत्र कूड़े से खाद बनाने के लिए नगर पंचायत ने 3.5 लाख रुपये की लागत से कांपेक्ट मशीन खरीदी है। ग्राउंड निर्माण के बाद प्लास्टिक रिसाइकिल मशीन भी क्रय की जाएगी।

गोविंद सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट
ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण कार्य जोरशोर से चल रहा है। हालांकि निर्माण के बीच में लोग वहां कूड़ा फेंक रहे हैं। कटान के दौरान पत्थर और मलबा गिरने से भी काम पर असर पड़ रहा है। विभाग ने एक साल में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। नियत समय तक का पूरा कर लिया जाएगा।
रमेेश चंद्रा, ईई, ग्रामीण निर्माण विभाग बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed