फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultivation of black turmeric to save crops from wildlife in bageshwar

वन्यजीवों से फसल बचाने का समाधान: पालड़ीछीना में काली हल्दी की खेती, इतने किलो तक मिल सकता है भाव

Tue, 13 Oct 2026 12:28 PM IST
Heera कमल कांडपाल
कमल कांडपाल Published by: Heera Updated Tue, 13 Oct 2026 12:28 PM IST
सार

वन्यजीवों से फसल बचाने की चुनौती के बीच काली हल्दी किसानों के लिए उम्मीद बनी है। काफलीगैर के पालड़ीछीना में पहली बार इसकी खेती सफल रही। यहां की जलवायु इसके अनुकूल है और बाजार में 500 से 900 रुपये किलो तक भाव मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Cultivation of black turmeric to save crops from wildlife in bageshwar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

जंगली जानवरों से खेती बचाने की चुनौती के बीच किसानों के लिए काली हल्दी में उम्मीदों का नया रंग नजर आया है। काफलीगैर के पालड़ीछीना में पहली बार इसकी खेती उत्साहजनक रही है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि सामान्य पीली हल्दी से अलग इसकी फसल उत्पादकों का नुकसान कम करने और आमदनी बढ़ाने में मददगार हो सकती है।

प्रगतिशील किसान सुंदर सिंह जनौटी ने करीब 20 से 25 किलो काली हल्दी के बीज से इसकी शुरुआत की। उनके मुताबिक, क्षेत्र की जलवायु इस फसल के अनुकूल है और इसकी खेती सामान्य हल्दी की तरह आसानी से की जा रही है। खेती में वन्यजीवों और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण लगातार नुकसान झेल रहे किसानों के लिए यह एक विकल्प बन सकता है।

विज्ञापन

औषधीय, कॉस्मेटिक उत्पादों और वैज्ञानिक शोध में उपयोग होने वाली काली हल्दी की बाजार में मांग है। दिल्ली के खारी बावली जैसे बड़े बाजारों में इसकी गुणवत्ता के आधार पर 500 से 900 रुपये प्रति किलो तक भाव मिलने की उम्मीद है। हालांकि किसानों को वास्तविक लाभ उत्पादन, गुणवत्ता और बाजार तक पहुंच पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनौटी ने काली हल्दी के बीज कृषि विभाग और स्वयंसेवी संगठनों को भी उपलब्ध कराए हैं ताकि दूसरे किसान भी इसकी खेती का प्रयोग कर सकें। क्षेत्र में इसका उत्पादन बढ़ने पर किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ एक नया विकल्प मिल सकता है।

.जंगली जानवरों और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण खेती में लगातार नुकसान हो रहा था। इससे निपटने के लिए मैंने प्रयोग के तौर पर 20-25 किलो काली हल्दी से शुरुआत की। यहां की जलवायु इसके अनुकूल है और अच्छी उपज मिल रही है। दूसरे किसानों को जोड़ने के लिए इसके बीज कृषि विभाग और एनजीओ को भी दिए हैं। -सुंदर सिंह जनौटी, प्रगतिशील किसान, काफलीगैर

काली हल्दी एक औषधीय पौधा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद में इसका उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए किया जाता है। जिले में इसका उत्पादन स्थानीय आर्थिकी के लिहाज से भी अच्छी पहल है। -डॉ. ऐजल पटेल, वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed