फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tributes paid to the martyrs of Pulwama

पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyrs of Pulwama
बागेश्वर में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते पैरा मिलिट्री फोर्सेज संगठन के लोग। संवाद न् - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पैरामिलिट्री फोर्सेज (सीआरपीएफ) कार्मिक संगठन ने पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शहीदों को याद किया। जिलाध्यक्ष मोहन सिंह कपकोटी के नेतृत्व में एकत्र संगठन के लोगों ने पुलवामा शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कपकोटी ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में सीआरपीएफ का अहम योगदान रहा है। बल के जवान देश की आन-बान के लिए अपनी जान देने से भी गुरेज नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को भी शहीदों का दर्जा देने का प्रावधान करे।
विज्ञापन

यह शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा है कि शहीदों के परिजनों को सभी आवश्यक सुविधाएं देनी चाहिए। श्रद्धांजलि सभा में लक्ष्मण सिंह कनवाल, नारायण सिंह हरड़िया, धन सिंह डसीला, हरिया राम, श्याम दत्त जोशी, कैलाश कांडपाल, रघुवींद्र शाह, महेश चंद्र भट्टी, प्रकाश कनवाल, रमेश बोरा आदि शामिल थे। युवक कांग्रेस ने स्वराज भवन में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश सचिव कवि जोशी, अंकुर उपाध्याय, कमल कोरंगा, भीम कुमार, रिजवान खान आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed