फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Trekkers will cross the dangerous trail pass

खतरनाक ट्रेल दर्रे के पार जाएंगे ट्रैकर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Trekkers will cross the dangerous trail pass
बागेश्वर। भारतीय पर्वतारोहण संस्थान (आईएमएफ) दिल्ली के 12 सदस्यों का दल पिंडारी ग्लेशियर की ओर रवाना हो गया है। यह दल पिंडारी ग्लेशियर के शीर्ष में समुद्र तल से 5312 मीटर की ऊंचाई पर स्थित विश्व प्रसिद्ध ट्रेल दर्रे के पार जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि इस दर्रे को पार करने के लिए 90 दल प्रयास कर चुके हैं लेकिन सिर्फ 17 दलों को ही इसमें सफलता मिली है। दल वहां इसी वर्ष लापता पर्वतारोही मार्टिन मोरेन की भी तलाश करेगा। बृहस्पतिवार सुबह रवाना हुआ दल बृहस्पतिवार को खर्किया में रुका था। शुक्रवार को यह दल खातीगांव होकर द्वाली गांव पहुंचा।
विज्ञापन

केंद्रीय युवा कल्याण और खेल मंत्रालय की ओर से भेजे गए दल को आईएमएफ के अध्यक्ष कर्नल एचएस चौहान ने तीन दिन पूर्व दिल्ली में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस दल में चमोली जिले के विजय रौतेला, सुभाष तराण, तरुण मेहरा भी शामिल हैं। इस दल के लीडर कर्नल एसपी मलिक ने बताया कि कुछ माह पूर्व नंदादेवी चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आकर एक भारतीय और सात विदेशी बर्फ में दब गए थे। इनकी तलाश के लिए डेयरडेविल अभियान चलाया गया था लेकिन तब सात शव निकाले गए थे, लेकिन उस दल के लीडर मार्टिन मोरेन का पता नहीं चल सका है। आजकल हिमालय में सबसे कम बर्फ है। इसलिए यह मौसम ट्रेल दर्रे को पार करने के लिए उपयुक्त बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed