{"_id":"3ab2fa96d3e47a99c600d892145c54be","slug":"treasury-personnel-mobilized-in-bageshwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोषागारकर्मियों ने दी आंदोलन तेज करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोषागारकर्मियों ने दी आंदोलन तेज करने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
पुनरीक्षित वेतनमान की मांग को लेकर कोषागारकर्मियों ने सोमवार को भी बेमियादी हड़ताल की। जिस कारण विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है। स्टांप पेपर की किल्लत, कालाबाजारी होने लगी है। माहभ्ार से सरकारी भुगतान भी नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विभाग के प्रांगण में हुई सभा में वक्ताओं ने शासन पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। धरने में हेमा जोशी, प्रेमा धपोला, खुशहाल राम वर्मा, अजय कुमार, जितेंद्र उपाध्याय, हेम पंत, महेश लोहनी, प्रवीण भट्ट, सुंदरलाल बोनाल, प्रेम चंद्र पांडे, शुकराज रौंकली आदि शामिल थे।
विज्ञापन