{"_id":"576ad6084f1c1b5964b48b22","slug":"transplanting-of-rice-uptake","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की रोपाई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की रोपाई तेज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
धान की रोपाई तेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। तमाम प्रयासों के बावजूद सिंचाई विभाग बंद नहरों को चालू नहीं कर सका है। जिस कारण अब बारिश शुरू होते ही कत्यूर घाटी में धान की रोपाई का काम तेज हो गया है। नौघर और गढ़सेर के किसानों ने सिंचाई विभाग से बंद नहरों को खोलने की मांग की है। अन्यथा सिंचाई उपखंड कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है। मंगलवार को जिलेभर में मानसूनी बारिश हुई। बारिश होते ही किसान बैल लेकर जुताई करने खेतों में पहुंचे।
विज्ञापन
इसके साथ ही महिलाओं ने खेतों को समतल कर धान की रोपाई शुरू कर दी। बारिश के बीच गढ़सेर, बिमोला, पचना, नौघर, कज्यूली, तैलीहाट, बैजनाथ, मन्यूड़ा, गागरीगोल, जखेड़ा, अयारतोली, बिनखोली, सिल्ली, जिनखोला, बंड, पिंगलों, सिमखेत आदि गांवों में धान की रोपाई का काम तेज हो गया है। नौघर, गढ़सेर के किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग की अनदेखी के चलते दोनों नहरें बंद हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग से समय पर नहरों को दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
अन्यथा विभागीय इंजीनियर के कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी। नौघर के ग्राम प्रधान शंकर सिंह नेगी, गढ़सेर के प्रधान नवीन ममगई ने बताया कि बंद नहरों में पानी सप्लाई करने के बारे में विभाग के इंजीनियर से कई बार कह दिया है। इसके बावजूद विभाग ने नहरों को दुरुस्त नहीं किया है। इसलिए इस बार किसान सिंचाई कर भी नहीं देंगे।
विज्ञापन