फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Transfer of SE Office Delayed Many Works

बागेश्वर से लोनिवि का एसई कार्यालय हटाने से कार्यों में व्यवधान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Transfer of SE Office Delayed Many Works
बागेश्वर की लोनिवि आवासीय कालोनी में पुराने एसई कार्यालय के बाहर अब भी लगा है बोर्ड। संवाद न्यूज - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर जिले से लोनिवि के अधीक्षण अभियंता (एसई) सिविल वृत्त का कार्यालय हटने का खामियाजा ठेकेदारों को भुगतना पड़ रहा है। एसई स्तर के कार्यों के लिए विभागीय कर्मियों को अल्मोड़ा जाना पड़ रहा है। राजकीय ठेकेदार एसई का कार्यालय फिर से बागेश्वर में स्थापित करने की मांग के लिए लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

बागेश्वर के तहसील रोड में लोनिवि सिविल वृत्त के एसई का कार्यालय हुआ करता था। उक्त कार्यालय वर्ष 2019 में बंद कर दिया गया। बागेश्वर का प्रभार अल्मोड़ा जिले के एसई को दे दिया गया। आज भी आवासीय कालोनी में एसई कार्यालय का बोर्ड लगा हुआ है। कार्यालय के लिए बनाए गए भवन में ताला लगा हुआ है। बागेश्वर जिले में एसई का कार्यालय न होने से ठेकेदारों के बांड सत्यापन के साथ ही कार्यों के आगणन पास कराने के लिए अल्मोड़ा जाना पड़ता है। इससे कार्यों में अनावश्यक विलंब होता है।
विज्ञापन

पर्वतीय कांट्रेक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महामंत्री संजय नेगी ने बताया कि संगठन लंबे समय से एसई का कार्यालय बागेश्वर में खोलने की मांग कर रहा है। हर जिले में लोनिवि के एसई बैठते हैं। बागेश्वर जिले में एसई का कार्यालय खुलने के बाद बंद कर दिया गया। इससे निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब हो रहा है। नेगी ने कहा कि संगठन बागेश्वर में एसई कार्यालय खोलने के लिए संघर्ष करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर में लोनिवि के एसई का कार्यालय बंद होने से दिक्कत हो रही है। छोटे कार्यों के आगणन पास कराने के लिए भी अल्मोड़ा जाना पड़ रहा है। एसई का कार्यालय फिर से खोलने का मामला शासन में उठाया है। इसके लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।
सुरेश गढ़िया विधायक कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed