फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Transfer of only teacher of primary school, Guad

प्राइमरी स्कूल ग्वाड़ के इकलौते शिक्षक का स्थानांतरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Transfer of only teacher of primary school, Guad
बागेश्वर। अनर्सा गांव के लोगों ने बुधवार को डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने शिक्षक का स्थानांतरण रोकने की मांग की। कहा कि स्कूल में एक ही शिक्षक हैं। अब उनका भी तबादला ग्वाड़ के स्कूल में होने के बाद यह स्कूल शिक्षक विहीन हो जाएगा। उन्होंने प्राइमरी स्कूल ग्वाड़ में अन्य अध्यापक को भेजने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बुधवार को डीएम को बताया कि प्राइमरी स्कूल अनर्सा में प्रधानाध्यापक पूरन चंद्र जोशी को पूर्व प्रधानाध्यापिका के सेवानिवृत्त होने के बाद स्कूल संचालन के लिए भेजा गया था। उस समय स्कूल की छात्रसंख्या एक थी, जो पूरन के आने के बाद 14 हो गई थी। अब वहां 11 बच्चे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद उन्हें वापस ग्वाड़ भेजा जा रहा है। कहा कि ग्रामीणों ने पहले भी डीएम को पत्र सौंपकर समस्या से अवगत कराया है, लेकिन आश्वासन मिलने के बाद कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने शिक्षक का स्थानांतरण रोकने और प्राइमरी स्कूल ग्वाड़ में दूसरे शिक्षक को भेजने की मांग की। इस दौरान प्राइमरी स्कूल अनर्सा में गठित विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष गोदावरी मेहता, जानकी देवी, तारा देवी, कैलाश सिंह, नवीन, मनोज सिंह, हिम्मत सिंह, शिव सिंह, चंदन सिंह, बसंत राम, नारायण सिंह, आशा खेतवाल, इंदिरा देवी, राधा देवी, दीपा मेहता, नीमा देवी, मोहनी देवी, लछिमा देवी, मुन्नी देवी, प्रेमा देवी, उमा देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed