{"_id":"62796457d7566c55e22bf36d","slug":"training-of-homestay-owners-bageshwar-news-hld462093533","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय खानपान, संस्कृति को बढ़ावा दें होम स्टे संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय खानपान, संस्कृति को बढ़ावा दें होम स्टे संचालक
विज्ञापन
बागेश्वर में प्रशिक्षण के दौरान मौजूद होम स्टे संचालक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पर्यटन विकास परिषद उत्तराखंड की ओर से जिले के होम स्टे संचालकों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के गुर सिखाए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय में शुरू हुए पांच दिनी व्यवहारिक प्रशिक्षण में होम स्टे संचालकों को स्थानीय संस्कृति और खानपान को बढ़ावा देने के टिप्स दिए जा रहे हैं।
केएमवीएन के गेस्टहाउस में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए डीडीओ संगीता आर्या ने कहा कि जिले में होम स्टे की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि संचालक बाहर से आने वाले सैलानियों को स्थानीय संस्कृति और खानपान की भी जानकारी दें। सैलानियों को स्थानीय व्यंजन परोसे जाने चाहिए।
जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने पर्यटन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट देहरादून के वरिष्ठ प्रवक्ता गौरव तिरखा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान होम स्टे संचालकों को हाउस स्कीपिंग, फ्रंट आफिस, खाद्य और पेय पदार्थों, स्वच्छता सामान्य शिष्टाचार, मोटिवेशन समेत तमाम जानकारियां दी जाएंगी। प्रशिक्षण में गोगिना से दो, लीती से 12, कौसानी से दो शामा से 5, खाती से 17 कुल 38 होम स्टे संचालक प्रतिभाग कर रहे हैं।