{"_id":"650c852185e3d8023a0b4c08","slug":"trail-for-sports-in-bageshwar-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-1624-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: प्रोत्साहन योजना की चयन प्रक्रिया 28 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: प्रोत्साहन योजना की चयन प्रक्रिया 28 से
Thu, 21 Sep 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत जिले में 14 से 23 वर्ष तक के 200 खिलाड़ियों का चयन 28 सितंबर से किया जाएगा। इसके लिए विकासखंड और नगरपालिका क्षेत्र अनुसार चयन तिथि निर्धारित कर दी गई है। इस योजना के तहत एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, फुटबाल, बॉस्केटबाल, हॉकी, टेबल टेनिस, कबड्डी आदि खेलों में चयनित खिलाड़ियों को 2,000 रुपये मासिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गुंजन दास ने बताया कि विकासखंड गरुड़ की चयन प्रक्रिया पुरुड़ा खेल मैदान, कपकोट की केदारीबगड़ मैदान और विकासखंड बागेश्वर, नगर पालिका की चयन प्रक्रिया डिग्री कॉलेज के मैदान में होगी। विकासखंडों में 28 सितंबर को अभिलेख सत्यापन, 29 को बालक वर्ग और 30 सितंबर को बालिका वर्ग की चयन प्रक्रिया होगी।
नगर पालिका क्षेत्र के लिए तीन अक्तूबर को अभिलेख सत्यापन, चार को बालक वर्ग और पांच अक्तूबर को बालिका वर्ग की चयन प्रक्रिया होगी। योजना के तहत 100 बालक और 100 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। अधिक जानकारी खेल विभाग के मोबाइल फोन नंबर 8954445650, 8191913006, 8938891608, विभागीय वेबसाइट www.sports.uk.gov.in/scholarship के माध्यम से जुटाई जा सकती है।