{"_id":"b681eafb48e99615b42433ae07b44934","slug":"traffic-control-in-bageshwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में ट्रैफिक जाम से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में ट्रैफिक जाम से लोग परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
Updated Thu, 28 May 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। घंटों लग रहे जाम से यात्री, राहगीर परेशान हैं। एंबुलेंस समेत वीआईपी वाहन भी इससे अछूते नहीं हैं। इन दिनाें बारात के सीजन से समस्या दोगुनी हो गई है। माल रोड, कांडा रोड, ताकुला रोड, सरयू तिराहा, गोमती पुल के समीप नगर की सड़कें संकरी हैं। इनमें रोजाना कई बार जाम लग जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी यातायात नहीं सुधर सका है। इन दिनों एक ही बारात में 20 से अधिक छोटे-बड़े वाहन लगे हैं। अतिक्रमण से भी चुनौती बढ़ी है। छोटे, बड़े वाहनों की संख्या भी काफी बढ़ गई है। अनेक लोगों के पास गैराज न होने के कारण वह अपने वाहन सड़कों पर ही करते हैं। पुलिस भी उन पर कार्रवाई से बचती है।
विज्ञापन
कई बार वाहन चालक वाहनों को ठीक कराने के बहाने बाजार में घूम रहे हैं। जाम के कारण सुदूरवर्ती क्षेत्रों को जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नागरिकों, व्यापारियों ने पुलिस से जाम से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन