फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Traders demonstrated against the government by being half-naked

व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Traders demonstrated against the government by being half-naked
बागेश्वर में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने के विरोध में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते व्यापारी। ? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण की दर में कमी के बावजूद कोविड कर्फ्यू नहीं हटने से व्यापारियों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। आक्रोशित व्यापारियों ने नगर के चौक बाजार में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार से जल्द सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी के नेतृत्व में व्यापारी चौक बाजार में एकत्र हुए। व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि एक महीने से भी अधिक समय से व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद किया गया है। पिछला वर्ष भी पूरी तरह से कोरोना की भेंट चढ़ गया था। इस कारण व्यापारियों को प्रतिष्ठान का किराया, बैंक की किश्त, कर्मचारियों का वेतन, बिजली-फोन के बिल का भुगतान भारी पड़ रहा है। कई व्यापारियों को सामने दो वक्त के खाने का इंतजाम करना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नेगी ने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए कर्फ्यू लागू किया गया था, अब संक्रमण दर में तेजी से गिरावट हो गई है। ऐसे में कुछ दुकानों को ही बंद किए जाने का औचित्य समझ से परे है। कहा कि बैंक, कार्यालय, जरूरी सामान की खरीदारी के चलते बाजारों में काफी भीड़ उमड़ रही है। इसके बावजूद सभी प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति नहीं देना, व्यापारियों के हितों पर कुठाराघात है। उन्होंने पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए जल्द सभी दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खुलवाने की मांग की। वहां जिला महामंत्री अनिल कार्की, नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, सुनील दोसाद, लक्ष्मी दत्त पांडेय, मनीष पांडे, तारा तिवारी, किशन राम, भगवत टंगड़िया, भीम कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed