फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Trade union protested about demands

मांगों को लेकर मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Trade union protested about demands
बागेश्वर में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते मजदूर संघ के पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की जिला इकाई ने पंजीकृत सन्निर्माण श्रमिकों की समस्याएं सुलझाने की मांग की है। बीएमएस ने स्वास्थ्य बीमा दिलाने, पक्का आवास दिलाने और आशाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत तमाम मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बीएमएस के जिलाध्यक्ष विशन दत्त भट्ट के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री, श्रममंत्री, राज्यपाल, कुमाऊं आयुक्त के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम विनीत कुमार को सौंपे। इनमें बताया गया कि वर्ष 2017-18 में कौशल विकास कार्यक्रम के तहत पंजीकृत मजदूूरों को प्रशिक्षण दिया गया। श्रमिक बोर्ड की ओर से मजदूरों को 280 रुपये प्रतिदिन मानदेय देना था लेकिन नहीं मिला।
विज्ञापन

पंजीकृत श्रमिकों और उनके आश्रितों को वर्ष 2018-19 में सुविधाओं का लाभ देने के लिए आवेदन भरकर श्रम विभाग में जमा किए गए थे लेकिन तमाम श्रमिकों को कोई लाभ नहीं मिला है। कहा है कि श्रमिकों को पक्का मकान और स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाए। कहा है कि क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके प्रवासियों को नियमित रूप से रोजगार दिया जाए। आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित कर उनका मानदेय 18 हजार किया जाए। प्रदर्शन में संघ के उपाध्यक्ष शिवचरण सिंह, जिला संयोजक गणेश सिंह बोरा, जिला मंत्री बबीता गढ़िया, भुवन चंद्र सिंह कैड़ा, बालम टंगड़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed