फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Took to the streets to protest the assault banker

मारपीट के विरोध में सड़कों पर उतरे बैंक कर्मी 

Mon, 06 Jun 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Mon, 06 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Took to the streets to protest the assault banker
बैंक कर्मी और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी पर हुए हमले के विरोध में शहर के सभी बैंकों में कामकाज ठप रहा। सभी बैंक कर्मियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कोतवाल का घेराव किया। बैंक कर्मियों ने 24 घंटे के भीतर हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सात जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेेतावनी दी है।
बता दें कि शनिवार देर शाम यूनियन बैंक में कार्यरत बैंक कर्मी अनुव्रत पुरी की बाइक एक कार से टकरा गई थी। आरोप है कि इसके बाद चार-पांच की संख्या में युवकों ने बैंक कर्मी का पीछा कर उसके आवास के पास हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंक कर्मी को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सोमवार को मारपीट के विरोध में शहर के सभी बैंक कर्मियों ने बैंक बंद रखे। इसके बाद बैंक कर्मी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाल हरक सिंह फिरमाल का घेराव किया। इधर, बैंक कर्मियों के हड़ताल की जानकारी मिलते ही एसडीएम फिंचाराम चौहान ने कोतवाली पहुंचकर कर्मचारियों को समझाया। लेकिन, बैंक कर्मी 24 घंटे के भीतर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल का घेराव करने वालों में नगर के विभिन्न बैंकों के 43 अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। सोमवार को बैंकों के बंद रहने से लेनदेन का काम नहीं हो सका। यहां तक कि कुछ बैंकों ने एटीएम भी बंद कर दिए गए थे। इससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों ग्राहकों केे खाली हाथ घरों को लौटना पड़ा। लेनदेन ठप रहने से बैंकों को भी करोड़ों का नुकसान हुआ है। 


बैंक बंद करने पर उठाए सवाल
बागेश्वर। यूनियन बैंक के कर्मी पर हुए हमले के विरोध में सभी बैंकों में कामकाज ठप रखने पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा के जिला महामंत्री राजेंद्र उपाध्याय ने कहा है कि बैंक कर्मी पर हमले की निंदा करते हैं, लेकिन बिना पूर्व सूचना के एक साथ सभी बैंकों को बंद करना गलत है। बैंक में लेन-देन के लिए दूर दराज से सैकड़ों लोग आते हैं। बैंकों की हड़ताल से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। महामंत्री का कहना है कि हड़ताल से पहले बैंक के अधिकारियों को आम जनता के बारे में भी सोचना चाहिए था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed