{"_id":"6a5d0900ba0ed26c3e084b4c","slug":"toilets-will-be-built-in-nine-schools-of-kapkot-at-a-cost-of-rs-34-lakh-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-126620-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट के नौ विद्यालयों में 34 लाख रुपये से बनेंगे शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट के नौ विद्यालयों में 34 लाख रुपये से बनेंगे शौचालय
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। विकासखंड के नौ प्राथमिक विद्यालयों में शौचालय निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। 34.11 लाख रुपये की लागत से इन स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय बनाए जाएंगे। विभाग ने इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करा दी है।
कपकोट, दुगनाकुरी तहसील और शामा उपतहसील क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्याकोट, तरसाल, सलिंग, गांसी, सिमगढ़ी, शामा, माजखेत, रूड़ियापानी और राप्रावि बरमती में बने शौचालय पुराने और जर्जर हो गए थे।
लंबे समय से अभिभावक और विद्यार्थी नए शौचालय बनाने की मांग कर रहे थे। अब इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य की कवायद होने लगी है।
कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई आर चंद्रा ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में 3.79 लाख की लागत से शौचालय का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्यों की निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। प्रक्रिया पूर्व करने के बाद चार महीने के भीतर इन कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। संवाद