फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   threw away the seal and began building illegally

प्राधिकरण की सील तोड़कर शुरू किया अवैध निर्माण

Wed, 04 Jul 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 04 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
threw away the seal and began building illegally
बागेश्वर में प्राधिकरण द्वारा सील किया गया ब्लॉक प्रमुख का व्यवसायिक निर्माण। - फोटो : अमर उजाला
प्राधिकरण की सील तोड़कर अवैध निर्माण करने वाले निर्माणकर्ताओं को प्राधिकरण के अधिकारियों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। सरकारी आदेश और कानूनी कार्य की अवहेलना में बाधा डालने के मामले में अब प्राधिकरण के अधिकारी संबंधित निर्माणकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन


 बागेश्वर विकास प्राधिकरण को पिछले दिनों मंडलसेरा में अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। पड़ताल करने पर शिकायत सही पाए जाने पर प्राधिकरण की टीम ने रविवार को अवैध निर्माण के आरोप में मंडलसेरा में छह निर्माणाधीन दुकानें सील कर दी थीं। आरोपी निर्माणकर्ता कैैलाश गोस्वामी, प्रदीप पुरी, अरविंद सिंह, हरीश चंद्र सिंह, दयाल गिरी, चंदन सिंह के खिलाफ अवैध निर्माण में प्राधिकरण ने मुकदमा भी दर्ज किया था।
विज्ञापन


आरोपी निर्माणकर्ताओं को प्राधिकरण के अग्रिम आदेशों तक सील नहीं हटाने के साथ निर्माणस्थल से किसी भी छेड़छाड़ या दोबारा निर्माण नहीं कराने की हिदायत दी थी। इस हिदायत से बेपरवाह निर्माणकर्ता ने अपनी हनक दिखाते हुए प्राधिकरण की सील उखाड़ फेंकी और अवैध निर्माण शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को प्राधिकरण के अधिकारी जब दोबारा मौके पर पहुंचे तो निर्माणकर्ता को दोबारा अवैध निर्माण कराते रंगेहाथ पकड़ लिया। प्राधिकरण ने बाकायदा निर्माण स्थल की फोटो और वीडियोग्राफी कराई। प्राधिकरण के जेई ओडी त्यागी ने सचिव को इस आशय की रिपोर्ट की है। साथ ही आरोपी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की संस्तुति की है। आरोपी के खिलाफ दो दिन में कोतवाली में मामला दर्ज कराया जाएगा।

प्राधिकरण के अग्रिम आदेशों तक सील निर्माण स्थलों पर किसी तरह गतिविधि नहीं हो सकती। प्राधिकरण की सील हटाने और दोबारा अवैध निर्माण करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। यह सरकारी कार्य में बाधा डालने का गंभीर मामला भी है।
-राहुल गोयल, एडीएम, बागेश्वर 

ब्लॉक प्रमुख समेत सात के निर्माण हो चुके सील 
प्राधिकरण के अस्तित्व में आने के बाद से नगर में अवैध निर्माण पर सात निर्माणकर्ताओं पर कानूनी शिकंजा कसा जा चुका है। प्राधिकरण ने सबसे पहले ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल के लोनिवि के पास बहुमंजिले व्यवसायिक भवन में अवैध निर्माण का मामला पकड़ा था। ब्लॉक प्रमुख पर अवैध रूप से व्यवसायिक भवन के चौथे तल का निर्माण का आरोप है। प्राधिकरण ने 10 जून को खेतवाल का निर्माण सील किया था। इसके बाद 30 जून को मंडलसेरा में छह दुकानों का निर्माण सील किया था।  


शेष पांच दुकानों पर रुका अवैध निर्माण
बागेश्वर। प्राधिकरण ने 30 जून को छह दुकानों पर अवैध निर्माण सील किया था। इनमेें से एक ने सील उखाड़कर फिर निर्माण शुरू कर दिया। हालांकि बाकी पांच दुकानों पर सील बरकरार है। इन दुकानों पर निर्माण बंद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed