फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Three School becomes PMSri

Bageshwar News: बागेश्वर के तीन इंटर कॉलेज बने पीएमश्री

Fri, 17 May 2024 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 17 May 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Three School becomes PMSri
जिले में पीएमश्री विद्यालयों की संख्या बढ़कर हुई आठ
विज्ञापन


बागेश्वर। जिले में तीन इंटर कॉलेजों का चयन पीएमश्री विद्यालय के लिए हुआ है। अब जिले में पीएमश्री विद्यालयों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्मार्ट शिक्षा से जोड़ना है। योजना के तहत अपग्रेड होने वाले स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्मार्ट क्लास, नवीनतम तकनीक, अत्याधुनिक लैब, मजबूत खेलकूद ढांचा आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जानी है।
जिले में पिछले साल राइंका अमस्यारी, राइंका कांडा, राइंका कपकोट, राबाइंका बागेश्वर और राआप्रावि विद्यालय कपकोट को पीएमश्री विद्यालय बनाया गया था। इस साल राइंका बदियाकोट, राइंका गरुड़ और राइंका भटखोला को पीएमश्री बनाया गया है। नए चयनित तीन विद्यालयों में प्रथम चरण के विकास कार्य के लिए उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम को करीब 90 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन

डायट के नियोजन प्रबंध विभाग के प्रवक्ता कैलाश प्रकाश चंदोला ने बताया कि पीएमश्री विद्यालयों के उद्देश्यों की पूर्ति और उत्कृष्टता के लिए शिक्षकों को डायट में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पीएमश्री के तहत चयनित तीन नए इंटर कॉलेजों में भी चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जाएंगे। पूर्व से पीएमश्री में तहत संचालित हो रहे विद्यालयों को विकसित करने का काम भी चल रहा है। -जीएस सौन, सीईओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed