फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Three people arrested for smuggling liquor in lockdown

लॉकडाउन में शराब तस्करी कर रहे तीन लोग गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Three people arrested for smuggling liquor in lockdown
कपकोट में कच्ची शराब के साथ पकड़े गए ओरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। बागेश्वर और कपकोट पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान शराब तस्करी कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी रचिता जुयाल के निर्देश पर पुलिस अभियान चलाकर चेकिंग कर रही है। इस दौरान रविवार को कपकोट के प्रभारी थाना निरीक्षक तिलक राम वर्मा नेतृत्व में एसआई सुष्मिता राणा, कांस्टेबल दान सिंह, देवेंद्र वर्मा ने चेकिंग के दौरान पुल बाजार कपकोट के पास भंडारीगांव निवासी गोविंद सिंह गढ़िया और ग्राम चीराबगड़ निवासी गोविंद सिंह मर्तोलिया को 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

वहीं बागेश्वर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा के नेतृत्व में एसआई मीना रावत, कांस्टेबल रंजीत सिंह अधिकारी, अशोक पंवार ने नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान शिवनौला के पास हरीश सिंह बोरा निवासी धारफाट बनखोला को गिरफ्तार किया। उसके पास अंग्रेजी शराब मिली। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर 188 आईपीसी, 51 (ख) आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed