फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Three doctors of CHC Baijnath see 115 patients

सीएचसी बैजनाथ के तीन डॉक्टरों ने देखे 115 मरीज

Wed, 18 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three doctors of CHC Baijnath see 115 patients
doctors

मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में बुधवार को डॉक्टरों ने 115 रोगियों की जांच की। इसमें 50 पुरुष और 65 महिलाएं शामिल रहे। बुधवार को अस्पताल खुलने से पहले ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। अस्पताल खुलने से पहले ही दूरदराज के 23 मरीज अस्पताल पहुंच चुके थे। 

विज्ञापन


अस्पताल में तैनात तीन डॉक्टरों ने सुबह आठ से 10 बजे तक 40 मरीज, 10 से 12 बजे के बीच 60 मरीज जबकि दोपहर एक से दो बजे के बीच 15 मरीज देखे। बुधवार को अस्पताल में 18 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की भी जांच की गई। चमोली और अल्मोड़ा जिले के भी कई मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसएस गुंज्याल ने कार्यालय का काम निपटाने के साथ ही मरीजों की भी जांच की।
विज्ञापन

 
दवा लेकर देते हैं दुआ

वरिष्ठ फार्मेसिस्ट आनंद वर्मा मरीजों की हरसंभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वर्मा क्षेत्रवासियों को दवा की खुराक के अलावा अन्य मार्गदर्शन कुमाऊंनी भाषा में करते हैं। टीट बाजार निवासी सामाजिक कार्यकर्ता नवीन पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र गोस्वामी ने बताया कि फार्मासिस्ट वर्मा का काम और सहयोग की भावना से लोग उन्हें दुआ देकर लौटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर नहीं होने से अस्पताल बन रहा रेफरल सेंटर

सीएचसी बैजनाथ डॉक्टरों की कमी के चलते रेफरल सेंटर साबित हो रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसएस गुंज्याल के मुताबिक अस्पताल में सर्जन, दंत रोग विशेषज्ञ, निश्तेचक, हड्डी रोग विशेषज्ञ के अलावा स्थायी स्त्री रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं है। इसके चलते गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों, दुर्घटनाओं के गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है।


कौन कब पहुंचा अस्पताल

बुधवार सुबह 7:45 बजे अस्पताल के वरिष्ठ फार्मेसिस्ट आनंद वर्मा सबसे पहले अस्पताल पहुंचे। इसके बाद करीब आठ बजे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसएस गुंज्याल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ओम प्रकाश, संविदा में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सपना राजपूत अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed