फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Three Divisions done better than ordinary people

तीन दिव्यांगों ने किया सामान्य लोगों से भी बेहतर काम

Sat, 02 Dec 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 02 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Three Divisions done better than ordinary people
दिव्यांगजनों को पुरस्कार लेने रवाना करते समाज कल्याण अधिकारी। - फोटो : amar ujala

ऐसा अधिकतर देखने में आता है कि सामान्य लोग अपने क्षेत्र में संतोषजनक कार्य नहीं कर पाते वहीं कुछ लोग दिव्यांग होने के बावजूद प्रशंसनीय कार्य कर पुरस्कार के हकदार बन जाते हैं। बागेश्वर जिले के ऐसे ही तीन दिव्यांगों को सरकार विश्व दिव्यांग दिवस पर सम्मानित करेगी।

विज्ञापन


जिले के भास्कर कांडपाल, राजेंद्र पंत और गंगा देवी का चयन इस वर्ष दिव्यांग पुरस्कार के लिए किया गया है। भास्कर कांडपाल आईटीआई कमेड़ी में जबकि राजेंद्र पंत आयुर्वेदिक अस्पताल में कार्यरत हैं। इन दोनों कर्मचारियों ने अपने-अपने विभाग में अन्य कर्मचारियों की तुलना में अच्छा कार्य किया।
विज्ञापन


पुरस्कार के लिए चयनित मंजू देवी दिव्यांग होने के बावजूद कताई-बुनाई में दक्ष हैं। अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर समाज कल्याण विभाग ने इस वर्ष इन तीनों का नाम शासन को भेजा था। तीनों दिव्यांगों को रविवार को हल्द्वानी में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल ने बताया कि तीनों दिव्यांगजनों को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भेजा जा रहा है। दिव्यांगजनों की रहने, भोजन और यात्रा की व्यवस्थाएं विभाग की ओर से की गई हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed