फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Three dengue patients found in Bageshwar

बागेश्वर में मिले डेंगू के तीन मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three dengue patients found in Bageshwar
लि अस्पताल बागेश्ववर में डिजिटल एक्स-रे मशीन का उदघाटन करते विधायक चंदन राम दास। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला अस्पताल बागेश्वर में काफी इंतजार के बाद आखिरकार डिजिटल एक्स-रे मशीन चालू हो गई है। विधायक चंदन राम दास ने मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मशीन चालू होने के बाद अब जिले के रोगियों को डिजिटल एक्स-रे कराने के लिए हल्द्वानी समेत अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो करोड़ से अधिक की लागत से डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई गई थीं।
बिजली की व्यवस्था नहीं होने के कारण मशीन का संचालन नहीं हो पा रहा था। मशीन के लिए जिला अस्पताल परिसर में अलग से ट्रांसफार्मर लगाना था। ट्रांसफार्मर भी समय पर आ गया था लेकिन स्वास्थ्य विभाग और यूपीसीएल के बीच समन्वय की कमी के कारण ट्रांसफार्मर लगाने का काम कई दिनों तक लटका रहा। ट्रांसफार्मर लगने के बाद अब डिजिटल एक्सरे मशीन ने काम करना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी ने कहा कि इसमें ऑनलाइन की भी सुविधा है। इससे देहरादून और दिल्ली आदि अस्पतालों में भी जांच रिपोर्ट पर परामर्श लिया जा सकता है। वहां डॉ. मुन्ना लाल, डॉ. राजीव उपाध्याय, गिरीश खेतवाल, संजय परिहार, मनोज ओली, धीरेंद्र परिहार, दयाल कांडपाल, आदर्श कठायत, तकनीशियन राकेश कुमार, बसंत वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed