{"_id":"5df27b4f8ebc3e87dc4058af","slug":"three-accused-of-student-murder-arrested-bageshwar-news-hld3653203102","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस ने छात्र की हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसी साल 25 सितंबर को अनर्सा क्षेत्र के स्कूली बच्चों में मारपीट हुई थी। इसमें ग्राम सन निवासी अमित कुमार (15) घायल हो गया था लेकिन उसने परिजनों को मारपीट की घटना की जानकारी नहीं दी थी।
कुछ दिन बाद पेट में दर्द होने पर परिजनों ने सरकारी अस्पताल में उसका इलाज कराया था। अस्पताल से घर ले जाने के बाद 28 सितंबर को अमित की मृत्यु हो गई थी। दफनाने से पहले परिजनों ने उसे नहलाया तो उसके गुप्तांग में सूजन देखी। पूछताछ में पता चला अमित को तीन किशोरों ने पीटा था। तभी से उसकी हालत बिगड़ने लगी थी।
इसलिए परिजनों ने एक अक्तूबर को राजस्व पुलिस में तहरीर देकर तीन किशोरों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बाद में यह मामला विवेचना के लिए सिविल पुलिस को सौंप दिया गया। कोतवाल मदन लाल ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। काउंसिलिंग के बाद उन्हें परिजनों की अभिरक्षा में सौंप दिया है।