{"_id":"5c967592bdec2214391ed55d","slug":"threatened-tuun-tree-demanded-to-be-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा बने तुन के पेड़ को कटवाने की मांग की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरा बने तुन के पेड़ को कटवाने की मांग की
Sat, 23 Mar 2019 11:36 PM IST
Almora desk
बागेश्वर।
बागेश्वर।
Published by: Almora desk
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
खोली गांव में तुन का बड़ा सा पेड़ दे रहा दुर्घटना को दावत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूनीखेत वाया अमतोड़ा डुंगरगांव के खोली के समीप तुन का पेड़ लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। सड़क के निर्माण से पेड़ की जड़ खोखली हो चुकी है। तेज बारिश और आंधी आने पर पेड़ के कभी भी धराशायी होने की आशंका है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पेड़ को जल्द कटवाने की गुहार लगाई है।
उन्होंने कहा कि इसी स्थल से खोली, अमतोड़ा, काकड़ा, मजबे, बेलता डुंगरगांव के ग्रामीणों का आम रास्ता है। हल्की हवा में यह पेड़ हिलना शुरू हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज बारिश और हवा के दौरान पेड़ के उखड़ने की आशंका बनी है। भयभीत लोग खराब मौसम में इस स्थल से होकर जाने में डरते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मौका मुआयना करके पेड़ जल्दी कटवाने की मांग की है। ग्राम प्रधान कुंवर सिंह परिहार, राजेंद्र परिहार, मोहन सिंह परिहार, पूरन चंद्र कांडपाल और सुरेश परिहार आदि शामिल हैं।