{"_id":"5c3a3a90bdec22737361a8a0","slug":"threat-of-the-patient-at-the-base-hospital-due-to-lack-of-dialysis","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज का डायलिसिस नहीं होने से बेस अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज का डायलिसिस नहीं होने से बेस अस्पताल में हंगामा
Sun, 13 Jan 2019 12:35 AM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
डायलिसिस उपचार नहीं मिलने पर बेस अस्पताल में डाक्टर और मरीज के साथ नोकझोक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल में शनिवार को एक मरीज को डॉक्टर द्वारा डायलिसिस उपचार नहीं दिए जाने पर हंगामा खड़ा हो गया। मरीज के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर जानबूझकर डायलिसिस नहीं कर रहे हैं जबकि शनिवार को मरीज को डायलिसिस उपचार दिया जाना जरूरी था। काफी देर हंगामे और डॉक्टर के इंकार के बाद परिजन मरीज को वापस ले आए। उन्होंने कहा कि अब मरीज को डायलिसिस के लिए हल्द्वानी ले जाएंगे। इधर जनप्रतिनिधियों ने डॉक्टर द्वारा मरीज को डायलिसिस नहीं दिए जाने की आलोचना करते हुए मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है।
शनिवार को राजपुर निवासी विकास कुमार अपने 65 वर्षीय पिता राजेंद्र प्रसाद का डायलिसिस कराने बेस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह अपने साथ 1200 रुपये का डायलेजर भी लेकर गए थे। इसके बावजूद डॉक्टर ने डायलिसिस करने से इंकार कर दिया। विकास कुमार ने बताया कि डॉक्टर ने यह कहकर डायलिसिस करने से मना कर दिया कि मरीज की नस नहीं मिल रही है। जबकि पिछले हफ्ते ही उनके पिता का बेस में डायलिसिस किया गया था। हंगामा बढ़ने पर काफी संख्या में लोग अस्पताल में एकत्र हो गए। काफी देर तक हंगामे के बाद परिजन मरीज को लेकर लौट गए। विकास कुमार ने बताया कि उनके पिता के शरीर में काफी सूजन आ गई है और डायलिसिस दिया जाना आवश्यक था, अब वह हल्द्वानी में उनका उपचार कराएंगे। इधर सभासद सचिन आर्या ने आरोप लगाया कि डायलिसिस मशीन आने के बाद भी मरीजों को राहत नहीं मिल रही है। आरोप लगाया कि मरीज से डायलेजर बाहर से मंगाया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में जल्द प्रशासन और सरकार से शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन
इधर बेस अस्पताल में मरीजों को डायलिसिस देने वाले डॉ. पीएस टाकुली का कहना है कि मरीज को कैंडुला नहीं लग रहा था इस वजह से उन्होंने उपचार नहीं हो सकेगा की बात कही थी, लेकिन तीमारदार अभद्रता करने लगे। उन्होंने बताया कि पिछले शनिवार को मरीज का डायलिसिस देहरादून से पहुंचे एक्सपर्ट ने किया था और उन्होंने भी चार-पांच बार कैंडुला लगाने की कोशिश की थी। इस दौरान मरीज बेहोश भी हो गया था और उनकी हालत गंभीर हो गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि शनिवार को उन्होंने एक महिला का डायलिसिस उपचार किया है।
विज्ञापन