{"_id":"59fca4ba4f1c1bda538baa43","slug":"third-day-passed-but-the-person-who-stolen-from-counter-not-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंटर से रुपये चुराने वाला तीसरे दिन गिरफ्त में नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंटर से रुपये चुराने वाला तीसरे दिन गिरफ्त में नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई के कैश काउंटर से 35 हजार की रकम उड़ाने वाला आरोपी तीसरे दिन भी पकड़ में नहीं आ सका। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए गठित पुलिस की तीन टीमों द्वारा पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बीते बुधवार की शाम यूपीसीएल को अकाउंटेंट सुरेश चंद्र उपाध्याय एसबीआई में 1.35 लाख रुपये जमा कराने पहुंचे थे। इसी समय बैंक कैशियर के किसी काम से केबिन से उठकर बाहर चले जाने और अकाउंटेंट सुरेश चंद्र के फोन पर व्यस्त होने का फायदा उठाते हुए एक व्यक्ति ने काउंटर में हाथ डालकर 35 हजार रुपये निकाल ले गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में काउंटर पर खड़ा एक व्यक्ति हाथ डालकर रुपये निकालते देखा गया। पुलिस ने बुधवार की रात ही सीसीटीवी फुटेज से फोटो निकालकर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए गठित टीमों ने कई स्थानों पर पूछताछ की है। बैंक से भी जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी जल्दी पकड़ में आ जाएगा।
विज्ञापन