फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   There is also a ban on legal mining in the rainy season, illegal mining is happening here indiscriminately

बरसात में वैध खनन पर भी रहती है रोक, यहां तो धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
There is also a ban on legal mining in the rainy season, illegal mining is happening here indiscriminately
बागेश्वर के मानीखेत में नदी से किया जा रहा खनन। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बरसात में 15 जून से 30 सितंबर तक वैध खनन पर भी रोक रहती है, लेकिन इस जिले में बरसात में भी धड़ल्ले से नदियों से अवैध खनन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीक मानीखेत में सरयू नदी से रेता निकाला जा रहा है। सड़क पर डंप कर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

मानीखेत में सरयू नदी से रेता निकालने का काम लंबे समय से चल रहा है। लोग समूह में नदी से रेता निकाल रहे हैं। बागेश्वर-कपकोट सड़क से सटे नदी से दिन दहाड़े रेता निकाला जा रहा है। रेत के कट्टे सड़क पर डंप कर बेचे जा रहे हैं। नदी तट पर रोड़ी तोड़ी जा रही है। खनन के कारण नदी में गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

गड्ढों में पानी भरने से नदी की गहराई का पता नहीं रहता। ऐसे में डूबने का रहता है खतरा रहता है। बरसात में नदी से रेता निकालने से बाढ़ का भी खतरा रहता है। नदी के किनारे जमा रेता बाढ़ से बचाव करता है। नदी किनारे रेत, बोल्डर न होने से नदी तट पर भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। नदी पर खुलेआम आम हो रहे अवैध खनन के खेल में सरकारी तंत्र की ढिलाई साफ दिखाई दे रही है। मानीखेत में सरयू नदी से वैध खनन का विरोध लोग करते रहे हैं, लेकिन इस अवैध खनन पर खनन विरोधियों की भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानीखेत में अवैध खनन करने के मामले में पहले भी कार्रवाई की गई है। रेता जब्त किया गया है। इसकी नीलामी की जानी है। फिर से खनन हो रहा है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।
योगेंद्र सिंह एसडीएम बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed